Modi Cabinet Expansion: नए मंत्रियों से पहले पुरानों की छुट्टी, अब तक ये 12 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

By: Pinki Wed, 07 July 2021 3:26:40

Modi Cabinet Expansion: नए मंत्रियों से पहले पुरानों की छुट्टी, अब तक ये 12 मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा

केंद्रीय मंत्रिपरिषद (Unioun Cabinet) में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों ने पद से इस्तीफा दे दिया। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नए नाम फाइनल हो चुके हैं। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। 12 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं।

ये मंत्री अब तक दे चुके है इस्तीफा

1. सदानंद गौड़ा
2. रविशंकर प्रसाद
3. थावर चंद गहलोत
4. रमेश पोखरियाल निशंक
5. हर्षवर्धन
6. प्रकाश जावड़ेकर
7. संतोष कुमार गंगवार
8. बाबुल सुप्रियो
9. संजय धोत्रे
10. रत्तन लाल कटारिया
11. प्रताप चंद सारंगी
12. देबोश्री चौधरी

आपको बता दे, केंद्रीय कैबिनेट में 43 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें आज शपथ लेनी है। कैबिनेट में 14 ऐसे चेहरे होंगे, जिनकी उम्र 50 साल से कम है, अब कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होगी।

महिलाओं को भी कैबिनेट विस्तार में जगह दी गई है। संभावित तौर पर कुल 11 महिलाएं नए मंत्रिमंडल में होगीं, जिसमें से 2 की कैबिनेट रैंक होगी। कैबिनेट में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है, इसके साथ ही 23 उन सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जो 3 से ज्यादा बार चुने गए हैं। 13 मंत्री वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर और 7 पूर्व सिविल सेवक हैं।

नए मंत्रिमंडल में 5 अल्पसंख्यक मंत्री जिसमें 1 मुस्लिम, 1 सिख, 2 बौद्ध, 1 ईसाई को जगह दी गई है। इसके अलावा 27 ओबीसी मंत्री नए कैबिनेट विस्टार में होंगे, जिसमें 5 कैबिनेट रैंक के होंगे। इसके अलावा ST समुदाय से 8 मंत्रियों को जगह दी गई है, जिसमें से 3 कैबिनेट की रैंक के होंगे। 12 SC शपथ लेंगे, इनमें से 2 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। ये बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, प. बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु से होंगे। इनमें रामदासिया, खटीक, पासी, कोरी, मादिगा, महार. अरुनदथियार, मेघवाल, धंगार जातियों से होंगे।

ये भी पढ़े :

# सेलोटेप की मदद से मिनटों में ठीक किया गाड़ी का डेंट, वीडियो देखने के बाद लोग बोले - 'पॉकेट फ्रेंडली जुगाड़'

# दिलीप कुमार के निधन पर गमगीन हुआ पाकिस्‍तान, इमरान खान बोले- 'मैं उन्हें कभी भूल नहीं पाऊंगा'

# एमएस धोनी के 40वें बर्थडे पर कोहली, वीरू…ने ऐसे किया विश, ‘माही’ के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com